#Choice: जॉली एलएलबी 3 Vs मुन्नाभाई 3...एक के लिए दूसरी REJECT!
संजय दत्त स्टारर मुन्नाभाई का तीसरा इंस्टॉलमेंट वापस ट्रैक पर आ चुका है लेकिन बीच में काफी कुछ हुआ है जिसे आपको बताना ज़रूरी है।
संजय दत्त की मुन्नाभाई सीरीज़ का तीसरा पार्ट काफी समय से बन रहा है लेकिन फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पा रही है। खबर थी कि संजय दत्त के जेल से बाहर आते ही राजकुमार हिरानी इस फिल्म पर काम करेंगे लेकिन संजय दत्त बाहर आए और राजू हिरानी इस पर काम करने लगे।
फिर खबर थी कि जॉली एलएलबी डायरेक्टर सुभाष कपूर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। लेकिन सुभाष जॉली एलएलबी 2 में व्यस्त हो गए और एक बार फिर फिल्म टल गई।

अब अगर खबरों की मानें तो सुभाष कपूर जल्द ही जॉली एलएलबी के तीसरे इंस्टॉलमेंट में जुटने वाले हैं और इसलिए वो मुन्नाभाई का तीसरा पार्ट डायरेक्ट नहीं कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं फिल्म देखने के बहुत बेचैन हूं।
[5 फिल्में...2 फाइट्स और 12 साल की लड़ाई...क्या वापस साथ आएंगे 2 सुपरस्टार्स!]
वहीं माना जा रहा है कि राजू हिरानी ये आखिरी बार मुन्नाभाई बना रहे हैं, यानि कि मुन्नाभाई चले दिल्ली मुन्नाभाई सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी। और राजू हिरानी दत्त बायोपिक पूरी करते ही इस फिल्म में जुट जाएंगे।
अब देखना है कि मुन्नाभाई बॉलीवुड की बेस्ट सीरीज़ फिल्मों में शामिल हो पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











