#CelebReview: आ गया है पहला रिव्यू - आया जॉली और बस छा गया जॉली
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 का रिव्यू आ गया है बॉलीवुड की तरफ से। स्टार्स ने फिल्म देख ली है औऱ ट्विटर पर इसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
जॉली एलएलबी 2 की फिल्म समीक्षा तो हम आपको थोड़ी देर में दे ही देंगे लेकिन उससे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड स्टार्स की। क्योंकि जो भी फिल्म देखकर आ रहा है और फिल्म के बारे में बात किए बिना नहीं रह रहा है।
और सबकी बातों से एक बात तो साफ है कि जॉली एलएलबी 2 टिकने वाली फिल्म है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और अब लोग केवल अक्षय कुमार की जॉली के बारे में बात कर रहे हैं।

फिल्म इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। इसे सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है और पहला पार्ट नेशनल अवार्ड का हकदार था। जॉली एलएलबी 2 एक वकील की कहानी है। पिछली बार इस भूमिका में अरशद वारसी थे और इस बार अक्षय कुमार नए जॉली बनकर नज़र आ रहे हैं।
जॉली एलएलबी 2 के बारे में बॉलीवुड सितारों ने जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं। जानिए किस किस ने दिए फिल्म को कितने स्टार -


Click it and Unblock the Notifications











