चार कट के साथ रिलीज़ होगी जॉली एलएलबी 2..फिल्ममेकर ने मानीं कोर्ट की बात
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 के मेकर्स ने कोर्ट की बात मान ली है।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 के मेकर्स ने कोर्ट की बात मान ली है। अब ये फिल्म चार कट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताई गई। इस याचिका पर फैसला देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4 सीन पर कट लगाने का आदेश दिया था।

अापको बताते चलें कि एक वकील ने हाईकोर्ट में केस दायर कर इस फिल्म से एलएलबी शब्द हटाने की मांग की थी और कहा था कि फिल्म से उस सीन को भी हटाया जाना चाहिए जिसमें वकीलों को कोर्ट के अंदर कार्ड खेलते दिखाया गया है। वकील का कहना था कि इससे वकीलों के पेशे की गलत छवि बनती है।
संजय दत्त की हुई इस बड़े फिल्ममेकर से मुलाकात....करेंगे साथ काम !
इस बारे में अक्षय ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं। न्यायालय ने सब कुछ ध्यान में रखकर ही यह फैसला दिया होगा। आपको उच्च न्यायालय के नियमों का पालन करना चाहिए। मैं हमेशा कानून पालन करता हूं और हमने बदलाव कर दिए हैं।'


Click it and Unblock the Notifications