दो कौड़ी की फिल्म है 'जोकर'
हालिया प्रदर्शित फिल्म जोकर लोगों के दिल में जगह नहीं बना पायी है क्योंकि हाल से निकलने के बाद लोगों ने जोकर के बारे में ऐसे शब्द कहे जिसकी कल्पना फिल्म के कलाकारों और फिल्म की पूरी टीम को भी नहीं होगी। क्या आम और क्या खास सभी ने इस फिल्म की जमकर बुराई की है। अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिंहा की जोड़ी ने राउड़ी राठौड़ में खूब तालियां बटोरी थी लेकिन इस फिल्म में दोनों ने ही लोगो को निराश किया है।
फिल्म का पहला शो देखकर लौटे एमबीए के छात्र अर्जुन शर्मा से जब हमने प्रतिक्रिया जाननी चाहीं तो उनका जवाब था फिल्म देखकर वैसे ही पक पक चुका हूं अब आप लोग इस फिल्म के बारे में पूछकर और मत पकाइये। तो वहीं जाने-माने न्यूज वेबसाइट के सहसंपादक अंकुर श्रीवास्तव ने फिल्म देखने के बाद अपने फेसबुक वॉल पर लिखा की जोकर दो कौड़ी की फिल्म है। जिसका समर्थन काफी संख्या में लोगो ने किया।
आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिंहा की जोड़ी के अलावा श्रेयस तलपडे, मिनिषा लांबा, आर्यन बब्बर हैं। फिल्म के निर्माता फराह खान, अक्षय कुमार और शिरीष कुंदर हैं। जबकि चंद फिल्मों से लोगो का ध्यान खींचने वाली चित्रांगदा सिंह ने इस फिल्म में आयटम नंबर किया है जबकि संगीत गौरव डगांवकर का है।


Click it and Unblock the Notifications












