सलमान की किक से शिरीष बाहर

सलमान खान, शाहरुख खान, और अक्षय कुमार ये तीनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सबसे बड़े स्त्रोत हैं और सलमान खान जो की आज के समय के बॉक्स ऑफिस किंग बन चुके हैं उनकी फिल्म छोड़ना वाकई सोचने वाली बात है। शिरीष आजकल बॉक्स ऑफिस के इन तीनों कमाइ के स्त्रोतों से खार खाए हुए हैं। किक को छोड़ने की बात शिरीष ने क्यों की इसकी असली वजह तो वही जानें लेकिन सूत्रों के अनुसार किक की स्क्रिप्ट को लेकर पहले ही सलमान शिरीष से संतुष्ट नहीं थे। और उन्होने शिरीष से फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करने के लिए भी कहा था।
शिरीष को शायद इस बात का बुरा लगा और उन्होने सलमान की फिल्म 'किक' से आउट होना ही बेहतर समझा। उन्होने ट्विटर के जरिये इस बात का खुलासा किया और ट्वीट किया- "अब किक को साजिद नाडियावाला निर्देशित करेंगे। उन्होने ही इस प्रोजेक्ट को शुरु किया है और मुझे लगता है कि वही बेस्ट इंसान हैं जो इस फिल्म को बना सकते हैं।"
शिरीष ने ये भी कहा कि उन्हें रीमेक फिल्में अभी नहीं करनी और उन्होंने लिखा "मैं अपनी सारी मेहनत ओरिजनल फिल्मों को बनाने में लगाउंगा और कुछ नॉवेल कहानीयों को मेनस्ट्रीम फॉरमेट में लाउंगा। रीमेक में फिल्हाल मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है। मेरे लिये वो करना बहुत आसान है जो सब कर रहे हैं लेकिन मैं हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।"
शिरीष ने तो सलमान की फिल्म छोड़कर अपना पल्ला झाड़ लिया लेकिन कहीं ना कहीं उन्होने सलमान और अपने बीच कुछ नयी बातों को जन्म दे दिया है जो शायद भविष्य में शिरीष को काफी मंहगी पड़ें।


Click it and Unblock the Notifications











