अदनान सामी ने मजाक क्या किया भड़क गयीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल मामला ये हैं कि यशराज स्टूडियों में संयोग से संगीतकार और गायक अदनान सामी की मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हो गई। जहां सामी ने मजाक-मजाक में प्रियंका से हाल ही में उनके घर पड़े आयकर विभाग के छापों के बारे में चुटकी ले ली। प्रियंका को यह नागवार गुजरा और उन्होंने भी अदनान से दो टूक कह दिया कि मुझसे ऐसे मजाक न ही किए जाएं तो बेहतर है।
और तो और अदनान ने प्रियंका के करीब जाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद भी दे दिया। जब प्रियंका ने पूछा कि धन्यवाद किस बात के लिए तो अदनान ने चुटकी लेते हुए कहा कि आयकर विभाग की नजर को मुझ से हटाकर खुद पर लगाने के लिए। लेकिन प्रियंका को यह मजाक अच्छा नहीं लगा। अब भई मिर्ची लगने वाली बात ही थी, सो मैडम भड़क गयीं।


Click it and Unblock the Notifications











