..तो इसलिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कर रहे हैं मुन्ना माइकल में काम..Interesting!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि उन्होंने मुन्ना माइकल फिल्म इसलिए ज्वाइन की क्योंकि वो खुद से डांस का डर दूर करना चाहते थे।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आपको 'मुन्ना माइकल' फिल्म में नज़र आएंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में टाइगर मशहूर डांसर माइकल जैकसन से प्रेरित होंगे और नवाज़ुद्दीन इसमें टाइगर के प्रतिद्वंदी की भूमिका में नज़र आएंगे।

हाल ही में नवाज़ुद्दीन ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा इसलिए बने क्योंकि वो खुद में से डांस के डर को दूर करना चाहते थे। नवाज़ुद्दीन ने कहा कि जब से वो फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं तब से उन्होंने कभी भी कैमरे के सामने डांस नहीं किया।
''हां मैं लिव-इन में हूं...अपने पैरेंट्स के साथ''
नवाज़ुद्दीन ने कहा ''मैं 'मुन्ना माइकल' फिल्म में डांस करता हुआ नज़र आउंगा। मैंने ये फिल्म इसलिए साइन की क्योंकि मैं डांस से डरता था और उस डर को दूर करना चाहता था। मैंने कभी स्क्रीन पर डांस नहीं किया, बल्कि मैंने तो कभी असल ज़िंदगी में भी डांस नहीं किया। मैं ऐसा सोचा करता था कि एक्टर्स कैसे ऑनस्क्रीन डांस कर लेते हैं। लेकिन मैं चाहता था कि डांस को लेकर मेरा ये डर दूर हो जाए, इसलिए मैंने इस फिल्म के लिए हां कहा।''


Click it and Unblock the Notifications