सिर्फ एक मिनट में Jamie Lever ने उतारी Sara Ali Khan की धज्जियां, चाल-ढाल से लेकर डायलॉग का उड़ाया मजाक!

Jamie Lever

Jamie Lever Video: कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर बेहद टैलैंटेड स्टार हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने टैलेंट से लोगों को हैरान कर दिया है। जेमी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

एक बार फिर जेमी लीवर का मिमिक्री टैलेंट चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की एक्टिंग और स्टाइल की नकल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और जेमी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में...

इस वीडियो का नाम जेमी ने '1 मिनट ऑफ सारा अली खान' रखा है। इसमें उन्होंने सारा की फिल्मों के डायलॉग्स और उनके स्टाइल को बड़ी ही मजेदार तरीके से पेश किया है। जेमी ने सारा के जिम लुक, उनका फेमस 'नमस्ते दर्शकों!' स्टाइल और फिल्म 'लव आज कल 2' के कुछ एक्सप्रेशन्स की कॉपी की है। वीडियो देखकर साफ लगता है कि जेमी ने बहुत बारीकी से सारा की हर अदा को कॉपी किया है।

फैंस का रिएक्शन

इस मिमिक्री वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया है। कई लोग तो कह रहे हैं कि जेमी ने सारा से भी बेहतर सारा को निभाया है। एक यूजर ने कमेंट किया- 'टैलेंट की दुकान', एक और यूजर ने लिखा- 'हे भगवान, तुमने तो सारा को पूरी तरह से कॉपी कर लिया', तीसरे यूजर ने लिखा- 'तुम तो बिलकुल सारा की तरह दिखाई और सुनाई दे रही हो'। एक और यूजर ने लिखा- 'हे भगवान, कैसे चल रही हो'

जेमी लीवर का मिमिक्री टैलेंट

जेमी इससे पहले भी कई स्टार्स की नकल कर चुकी हैं। उन्होंने करीना कपूर, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स की मिमिक्री की है। उनकी खास बात ये है कि वो सिर्फ आवाज की नकल नहीं करतीं, बल्कि उनके हावभाव और बॉडी लैंग्वेज को भी बिल्कुल कॉपी कर लेती हैं। यही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग को बहुत एन्जॉय करते हैं।

सारा को उनकी एक्टिंग के लिए किया जाता है ट्रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल 2' जब रिलीज हुई थी, तब उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कहा था कि वो बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग करती हैं। जेमी ने इसी चीज को पकड़कर उसे फनी अंदाज में दिखाया है। हालांकि सारा खुद भी मान चुकी हैं कि उन्हें अपनी एक्टिंग पर काम करने की जरूरत है।

More from Filmibeat

Read more about: jamie lever sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X