Johnny Wactor- हॉलीवुड एक्टर की गोली मारकर हत्या, इस वजह से संदिग्धों ने कर दिया हमला?

johnny wactor

हॉलीवुड से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि मशहूर अभिनेता जॉनी वेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनको जनरल हॉस्पिटल में ब्रैंडो कॉर्बिन की भूमिका के लिए पहचान मिली थी और पूरी दुनिया में वो काफी पसंद किए गए थे।

बता दें कि इस खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं और कहा जा रहा है कि जॉनी अभी अपने करियर के पीक पर थे। रिपोर्ट्स की मानें तो 25 मई को सुबह लॉस एंजिल्स में दुखद गोली उनको गोली मारी गई थी।

अभिनेता के एक दोस्त ने बताया कि तीन लोग उनकी कार से चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जॉनी वेक्टर की मां स्कारलेट वेक्टर ने टीएमजेड को बताया कि चोरी करने के विरोध के दौरान एक्टर के साथ ये हादसा हुआ है।

उनका कहना था कि अभिनेता ने संदिग्धों का सामना किया तो उन्होंने कोई लड़ाई नहीं की, लेकिन फिर भी उन्हें गोली मार दी गई। इस बीच तीनों घटनास्थल से भाग गए। इन संदिग्धों को लेकर कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी है और इसको पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

क्या चुरा रहे थे संदिग्ध

खबर है कि अभिनेता की कार से ये तीनों संदिग्ध कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उनका सामना अभिनेता से हुआ और गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय अस्पताल में भर्ती वेक्टर को लेकर सुबह 3 बजे खबर आई कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। चोरी के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

अभिनेता की उम्र सिर्फ 37 साल थी। उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट करते हुए दुख व्यक्त कर रहे हैं। फैंस उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में कौन सा मोड़ सामने आया है। पुलिस क्या खुलासा करती है ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: johnny wactor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X