जॉनी लीवर के बेटे जेसी संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, कातिलाना हुस्न लिए छोटी सी ड्रेस में दिखी बार्बी डॉल की तरह!

Johnny Lever son Jessy Lever girlfriend video: अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर जॉनी लीवर आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब उनकी बेटी जेमी लीवर भी बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में जेमी कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आई थीं। इसी बीच अब जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Johnny Lever son Jessy Lever girlfriend video

सोशल मीडिया पर जेसी लीवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जेसी सफेद शर्ट और ब्लैक जींस पहने नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद महिला ब्लैक मिनी ड्रेस में दिख रही हैं। वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि महिला जेसी की गर्लफ्रेंड हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जेसी

जेसी लीवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली, दोस्तों और फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब दो लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी पोस्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है।

बेटे की बीमारी को लेकर भावुक हुए थे जॉनी लीवर

एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने अपने बेटे जेसी की गंभीर बीमारी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि जेसी की गर्दन में ट्यूमर था, जिसे निकालना बेहद जोखिम भरा माना गया था। डॉक्टरों ने आंखों की रोशनी जाने और पैरालिसिस का खतरा बताया था। दवाओं से भी कोई फायदा नहीं हुआ।

अमेरिका में हुआ सफल इलाज

जेसी उस समय सिर्फ 12 साल के थे और बीमारी की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में परिवार अमेरिका गया और Sloan Kettering Hospital में ऑपरेशन कराया गया, जो सफल रहा। आज जेसी पूरी तरह स्वस्थ, कैंसर-फ्री हैं और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।

More from Filmibeat

Read more about: johnny lever
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X