शख्स दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट, हसीना ने बना की मर्दों से दूसरी.. 37 की उम्र में भी है कुआंरी

Johnny Lever Daughter Jammie Lever

Johnny Lever Daughter Jammie Lever: बी टाउन से जुड़ी हसीनाएं कई बार अपने साथ हुई मोलेस्टेशन की घटनाएं शेयर करती रहती हैं। अब इस कड़ी में जॉनी लीवर की बेटी जेी लीवर का नाम भी जुड़ गया है। जेमी ने अपनी लाइफ का एक ऐसा इंसिडेंट शेयर किया जिसको उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे डरावना बताया।

दरअसल, जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया था, जिसे वह आज तक नहीं भूला पाई। इस घटना के कारण ही जेमी लीवर ने मर्दों से दूरियां बना ली थीं। जेमी ने बताया कि कैसे स्कूल के बाहर एक दिन अचानक एक आदमी आया और उनके सामने प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इतना ही नहीं वो शख्स मास्टरबेट जैसी गंदी हरकत भी करने लगा था।

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में जेमी ने बताया था, 'मेरे ड्राइवर ने मुझे कार में बैठने को कहा। मैं पीछे वाली सीट पर बैठी थी, मैं अपने दोस्त के साथ अपने भाई का वेट कर रही थी, कि तभी एक शख्स आया और हमारी गाड़ी के पास आकर खड़ा हो गया। उसने अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और मास्टरबेट करने लगा।'

जेमी लीवर ने घटना के बारे में सहमते हुए आगे कहा कि मैं इतनी हैरान थी, कि मुझे कुछ समझ नहीं आया कि ये क्या हो रहा है, और वो ऐसा क्यों कर रहा हैं। मैं डर से कांप रही थी, क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि वो कार का डोर खोल देगा। मैंने फिर कार के गेट लॉक किए और जब उस शख्स को पता चला कि कार के अंदर बैठे हम लोग उसे नहीं देख रहे हैं, तो वह चला गया।

जेमी ने घटना के बारे में आगे कहा कि यह मेरे लिए काफी डिस्टरबिंग था। उस वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तब 10-12 साल की थी, जब ये सब मेरे सामने हुआ। मैंने इसके बारे में अपने पैरेंट्स को नहीं बताया, क्योंकि मुझे खुद नहीं पता नहीं था, हुआ क्या है? और ना ही मैंने अपने दोस्त से भी इस बारे में डिस्कस नहीं किया, क्योंकि हम परेशान थे।

जेमी लीवर ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि सच बताऊं तो ये एक बुरे सपने की तरह था। इस डरावनी और घिनौनी हरकत की वजह से मैंने कई सालों तक किसी मर्द को अपने पास तक भटकने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि डेटिंग, रिलेशनशिप जैसी सब चीजें काफी बाद में हुई हैं। जेमी ने कहा कि जब मैं लंदन में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए गई थी, तब मैं ओपन हुई थी।

जेमी लीवर के प्रोफेशनल लाइफ पर गौर करें, तो साल 2015 में फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में थे। इसके बाद जेमी 'हाउसफुल-4' , 'भूत पुलिस' और 'क्रैक' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X