Cannes 2023 में जॉनी डेप की फिल्म के साथ उनके 'सड़े' दांतों की भी चर्चा, वायरल pics देखकर फैंस ने बनाया मुंह!

By Filmibeat Desk
johnny-depp-s-brown-rotten-teeth-at-cannes-2023-red-carpet-leaves-netizens-in-disgust-photo-viral

Johnny Depp At Cannes 2023: हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने 12 साल में कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापसी की है। एक्टर ने पिछली बार 2011 में पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में भाग लिया था। जबकि जॉनी डेप को अपनी फिल्म 'जीन डू बैरी' के प्रीमियर पर सात मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला। वो अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर भी चर्चा में रहे।

कान्स में वापसी के बाद अपनी फिल्म की प्रीमियर के दौरान जॉनी डेप काफी इमोशनल हो गए थे, जहां से उनका वीडियो काफी वायरल भी हो रहा था। लेकिन उसके साथ ही रेड कार्पेट से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसे देखकर फैंस काफी निराश हैं।

दरअसल, तस्वीरों में जॉनी डेप के दांत काफी ब्राउन और सड़े हुए लग रहे हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जहां कुछ हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ ने लिखा कि उन्हें घिन आ रही है।

एक यूजर ने लिखा- "जॉनी डेप ने अपने किरदार जैक स्पैरो को कुछ ज्यादा सीरियसली ले लिया है.." वहीं, दूसरे ने लिखा- "ओह गॉड, प्लीज जॉनी डेप की दातों की तस्वीरों को री- पोस्ट करना बंद करें.."

क्या हॉलीवुड ने जॉनी डेप को किया बायकॉट

कान्स 2023 में, जब डेप से पूछा गया कि क्या वह अब भी हॉलीवुड द्वारा बहिष्कार महसूस करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। यह एक अजीब मजाक है।" उन्होंने आगे कहा, "हां जब सुनी सुनाई बातों के आधार पर आपको उस फिल्म से निकाल दिया जाता है, जिसे आप कर रहे थे, तब आप बायकॉट महसूस करते हैं। लेकिन अब मैं हॉलीवुड के बारे में नहीं सोचता। मुझे खुद हॉलीवुड की ज्यादा जरूरत नहीं है।"

पत्नी ने लगाए थे बड़े गंभीर आरोप

बता दें, जॉनी डेप पर उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद डेप ने भी अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का सार्वजनिक मानहानि का मुकदमा किया। यह मानहानि का मुकदमा एम्बर के खिलाफ जॉनी डेप ने जीता था। इस केस के बाद, जॉनी डेप ने अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X