'नाक कितनी लंबी है कटिंग करनी होगी..' टूट गई थीं एक्ट्रेस जब मेकअप आर्टिस्ट ने चेहरा देख किया था भद्दा कमेंट

बॉलीवुड एक्टर जॉनी लीवर अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमेडी से फिल्म में जान डाल देते हैं। आज भी अगर जॉनी लीवर किसी फिल्म का हिस्सा हों तो फिल्म काफी एंटरटेनिंग बन जाती है। बता दें कि जॉनी की बेटी जेमी लीवर भी पिता के नक्शेकदमों पर चल रही हैं। वह भी अपनी एक्टिंग और कॉमेडी वीडियो से लोगों को इतना एंटरटेन करती हैं कि लोग उनके वीडियोज देखना पसंद करते हैं।
टैलेंट के दम पर बनाई पहचान
सोशल मीडिया पर जेमी काफी एक्टिव रहती हैं वह अपने वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों शेयर कर तारीफें बटोरती हैं। जेमी ने इस बात का कई बार खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। भले ही जेमी एक्टिंग के बल पर अधिक फिल्में ना कर पाई हों, लेकिन उनके टैलेंट के दम पर जेमी को काफी पसंद किया जाता है।
नाक को लेकर आलोचना झेलनी पड़ती है
बता दें कि जेमी की जितनी तारीफ उनकी आवाज की करी जाती है उनकी ही आलोचना उनके लुक्स की होती है। जेमी ने हाल ही में एक किस्सा साझा किया है जिसमें वह बताती हैं कि उनके लुक्स और कलर को लेकर उन्होंने ऐसी बात सुनी जिसके बाद तो उनका दिल ही टूट गया था।
पॉडकास्ट में किया किस्सा याद
जेमी एक्ट्रेस छवि मित्तल के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। जिसमें जेमी बताती हैं कि उन्हें कई बार आलोचना झेली थी। जिसका असर उनके आत्मविश्वास पर भी पड़ा था। जेमी ने बताया कि एक बार वह फोटोशूट करवाने के लिए गई थीं। जहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनपर एक भद्दा कमेंट पास किया था। जिसे सुनकर जेमी को काफी दुख हुआ था।
मेकअप आर्टिस्ट ने किया था भद्दा कमेंट
जेमी बताती हैं कि एक बार वह एक फोटोशूट के लिए गई हुई थीं। उनका मेकअप होना था तभी मेकअप आर्टिस्ट ने देखते ही कहा- इतना कटिंग करना पड़ेगा नाक बहुत लंबी है। जेमी कहती हैं कि इस तरह की बातें आपको तोड़ देती हैं फिर लगता है कि आप कभी भी अच्छे नहीं दिख पाएंगे।
मोटापे की वजह से हुई थीं परेशान
इतना ही नहीं जेमी ने आगे कहा कि वह एक समय पर PCOS की शिकार थीं। जिस वजह से उनका वजन बढ़ गया था। जेमी ने कहा कि वजन कम करना जरा भी आसान नहीं था। जब तक उनका वजन बढ़ा रहा वह शरीर के निचले हिस्से को कवर करके ही रखती थीं। जेमी कहती हैं कि शुरुआत में काफी कठिन था उस समय मेरी अलमारी ऐसे कपड़ों से भरी थी जिससे मेरा शरीर खासतौर पर निचला हिस्सा ढका रहे। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि लोग ऐसे कर्व्स बनाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इसका क्रेडिट में किम कार्दशियन को देना चाहूंगी जिन्होंने मेरे कूल्हों को फेमस बनाया।
बॉलीवुड की इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं जेमी लीवर
आपको बता दें कि जेमी लीवर एक्ट्रेस के साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। फिल्मों की बात करें तो जेमी ने 'किस-किस को प्यार करूं', 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस', 'यात्री', 'क्रैक' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'ओकाट्टी अडक्कू' से साउथ इंडियन इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए हैं। इसके अलावा जेमी अपने कई कॉमेडी शोज करती हैं वह कई बात को कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी हैं। जेमी देश और विदेश में भी अपने शोज करने जाती हैं जिसके वीडियो वह अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शेयर करती हैं।
कैसी है जेमी की लव लाइफ
आपको बता दें कि जेमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी कुछ सोशल मीडिया पर साझा नहीं करती हैं। ना तो वह किसी के साथ स्पॉट होती हैं और ना ही उन्होंने किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ पोस्ट शेयर किया। वह अपनी पर्सनल लाइफ को काफी पर्सनल रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











