फ़ुटबाल को बढ़ावा देंगे जॉन अब्राहम

By Neha Nautiyal

फ़ुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया चाहते हैं कि क्रिकेट के दीवाने भारत देश में अगर फ़ुटबाल को लोकप्रिय बनाना है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना ज़रूरी है.

2010 फीफा फ़ुटबाल वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में 11 जून से 11 जुलाई तक खेला जाएगा.

दुनिया भर में फ़ुटबाल के चढ़ते बुखार को देखते हुए जाने-माने भारतीय फ़ुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम इस खेल का प्रचार कर रहे हैं.

भारत जैसे देश में जहां क्रिकेट सबसे लोकप्रिय और पैसे वाला खेल है वहां बाइचुंग चाहते हैं की फ़ुटबाल को भी बढ़ावा मिले.

उन्होंने कहा, "भारतीय फ़ुटबाल फेडरेशन और मुझ जैसे खिलाड़ीयों को इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. जब तक भारतीय फ़ुटबाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तब तक इसका लोकप्रिय होना काफ़ी मुश्किल है."

बाइचुंग कहते हैं कि अगर कोई भी खेल क्रिकेट जैसी लोकप्रियता चाहता है तो उसके लिए कड़ी मेहनत की ज़रुरत है.

उन्होंने कहा, "सिर्फ़ फ़ुटबाल ही नहीं क्रिकेट के अलावा बाकि सभी खेलों को व्यापारिक और आकर्षक बनाने की ज़रुरत है ताकि बड़ी कम्पनियां इन खेलों के साथ जुडें. साथ ही ये भी ज़रूरी है कि ये खेल अच्छा प्रदर्शन दें और बढ़िया खिलाड़ी बनाएं.”

वहीं बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम भी भारत में फ़ुटबाल की इस हालत के लिए व्यवस्था को दोष देते हैं.

जॉन कहते हैं, "नए फ़ुटबाल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सरकारी तंत्र की ज़रुरत है. सिर्फ़ एक बाइचुंग कैसे इस खेल की स्थिति को सुधार सकता है, हमें बाइचुंग जैसे कई बढ़िया खिलाड़ियों की ज़रुरत है."

साल 2007 में रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'धन धना धन गोल' भी फ़ुटबाल के खेल पर आधारित थी.

जॉन मानते हैं कि एक अभिनेता होने के नाते खेल से जुड़ी फ़िल्में भी करनी चाहिए.

जॉन ने कहा, "मेरी फ़िल्म 'धन धना धन गोल' के बाद शायद इसकी अगली कड़ी भी बने और मेरी अगली फ़िल्म 'हुक या क्रुक' भी क्रिकेट पर आधारित है. मैं आशा करता हूं कि भविष्य में कुछ और खेल से जुड़ी फ़िल्में कर सकूं क्योंकि इसी तरह हम जैसे अभिनेता खेल के प्रति कुछ योगदान कर सकते हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X