जॉन ट्रेवोल्ट्रा करेंगे शेखर कपूर की पानी!
जॉन ट्रेवोल्ट्रा ने हिंदी फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदी फिल्म जगत की फिल्में आजकल काफी नयी सोच रखती हैं। जॉन ने खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के बारे में बात की और प्रियंका की काफी तारीफ की। हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा "मुझे लगता है कि बॉलीवुड की कोई सीमा रेखा या उनपर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। और ये बॉलीवुड की फिल्मों में साफ दिखाई देता है। हॉलीवुड फिल्मों में भी यही देखना काफी अच्छा होगा। प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा प्रियंका के म्यूसिक वीडियो एक्सोटिक और पिटबुल काफी खूबसूरत हैं। इन वीडियो ने इंटरनेशनल म्यूसिक मार्केट में धूम मचा दी है।"
जॉन ने आगे कहा "मैंने हमेशा ही ये महसूस किया है कि एक्टिंग, डांस और सिंगिंग को एक साथ रखना चाहिए। तभी एक एक्टर पूरी तरह से संतुष्ट हो सकता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में और एक्टर्स एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिग में भी ध्यान दें।" प्रिंयका की फिल्मों के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा "मुझे प्रियंका की राम लीला बेहद पसंद आई। वो काफी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। मैंने बॉलीवुड फिल्मों में 3 इडियट्स, लगान और कृष भी देखी है।"


Click it and Unblock the Notifications












