जॉन अब्राहम ने पढ़ी कुरान
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम पारसी धर्म से ताल्लुक रखते है लेकिन हाल ही में उन्होने कुरान का अध्ययन किया। यह अध्ययन खुद की इचछा के लिए नही बल्िक अपनी आने वानी फिल्म न्यूयार्क के लिए।
इस फिल्म में कबीर खान नाम के एक अनिवासी भारतीय मुस्लिम की भूमिका निभा रहे अभिनेता जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए पवित्र कुरान का अध्ययन किया।
पारसी धर्म से ताल्लुक रखने वाले अब्राहम ने कहा, "यह फिल्म की तैयारी का एक हिस्सा था। आज का दर्शक एक सही फिल्म को अच्छी तरह पहचानता है। मैं दर्शकों के मुताबिक ही काम करना चाहता हूं।"
उनके एक मित्र ने बताया, "जॉन ने नेट के सहारे कुरान का अनुवाद पढ़ा। उन्होंने इस पवित्र किताब के उचित उच्चारणों का अध्ययन किया।"
गौरतलब है कि फिल्म 'न्यूयार्क' में जॉन के अलावा कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications