अक्षय की बॉडी पर फिदा हैं जॉन अब्राहम

जॉन का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार अक्षय के साथ फिल्म में काम किया तो वह बिलकुल नये थे और उस दौरान अक्षय से मुझे काफी कुछ सिखने को भी मिला। वो अपना काम पूरी लगन के साथ करते हैं मुझे काम करने की प्रेरणा अक्षय से ही मिली है।
वैसे अक्षय के बारे में एक बात तो सही कह रहे हैं जॉन कि अक्षय जो भी करते हैं पूरी लगन के साथ करते हैं और अपना सौ प्रतिशत काम पर देते हैं। आने वाला साल अक्षय का ही है उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धाल मचाने को आ रही है। सुनने में आया है कि वो उनकी आने वाली फिल्म राउड़ी राठौर में मरते मरते बचे हैं। दरअसल एक गार्ड की वजह से शूटिंग वाली बंदुक में असली गोली आ गयी थी। जब अक्षय पर गोली चली तो वह उनके चेहरे से एक इंच की दूरी से निकल गयी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बिना आराम किए अपनी फिल्म का काम पूरा किया।
जॉन अगर अक्की की तारीफ कर रहे हैं तो गलत नहीं कर रहे हैं। वो उनके कोस्टार जो हैं। हम आपको बता दें कि इन दोनों की देसी ब्वॉयज 25 नवंबर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, चित्रांगदा सिंह, और ओमी वैद्य भी पर्दे पर साथ ही नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











