अरे जॉन नहीं एक्शन अब्राहम कहिए!

फोर्स उस समय बॉक्स ऑफिस पर आई है जब उसे टक्कर देने के लिए कोई भी नहीं है। इस फिल्म में जॉन का बाइक लिफ्ट करना, सचमुच लोगों को काफी पसंद आया इतना ही नहीं इस फिल्म में जॉन का लुक भी काफी इम्प्रेसिव है, इसमें देख कर ही लगता है कि जॉन ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।
जॉन ने अपने उपर से रोमांटिक हीरो का टैग हटाने के लिए इस फिल्म को किया, इनका मानना है कि आज भी बॉलीवुड में एक्शन हीरो की जगह खाली है, और मैं इस जगह को भरना चाहता हूं। इस फिल्म में इस हैंडसम हंक को देख कर तो यही लगता है कि जॉन अब बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











