जॉन अब गैंगस्टर बनेंगे

ऐसा पहली बार होगा जब वो किसी फिल्म में वो ग्रे शेड में होंगे। इस फिल्म के साथ संजय गुप्ता चार साल के बाद दोबारा निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। गुप्ता ने इससे पहले भी कई एक्शन-थ्रिलर फिल्में बनायी हैं जिनमें कांटे, मुसाफिर, जिंदा और शूट आउट एट लोखंडवाल जैसी फिल्में शामिल हैं।
डारेक्टर गुप्ता ने बताया कि इस फिल्म में जॉन पूरी तरह से अलग ही किरदार में नज़र आएंगे। गुप्ता इससे पहले भी फिल्म जिंदा में जॉन के साथ काम कर चुके हैं। गुप्ता ने कहा, जॉन ने पहले कभी भी इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। फिल्म में वह अलग ही रंग में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी में एक गैंगस्टर का किरदार 60 के दशक में आगे बढ़ता है, 70 के दशक में खुद को स्थापित करता है और 80 के दशक की शुरूआत में अपनी परिणिति तक पहुंचता है। संजय गुप्ता, एकता कपूर और अनिल कपूर तीनों मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी ओर फिल्म 2012 के आखिरी महीनों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











