जॉन ने कड़ी मेहनत की है 'फोर्स' के लिए

इतना ही नहीं इनकी फिल्म को लेकर चर्चा यह भी है कि जॉन ने निशिकांत कामत की इस फिल्म में बाइक बिना किसी सहरे के अपने हाथों से उठा कर सबको हैरत में डाल दिया था। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा जॉन के साथ पर्दे पर नज़र आएंगी।
जॉन का मानना है कि आज हम अपने आपको फिट रखने के लिए भले ही कितने भी मॉर्डन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ले लेकिन पुराने समय में चलने वाला अखाड़े से ज्यादा बेस्ट कोई फिटनेस सेंटर नहीं है। मुझे आज भी अखाड़ा सिस्टम ही पसंद है।
जॉन कहते हैं कि पुराने समय में अखाड़े में जैसी परफेक्ट बॉडी बनती थी, वैसी आज किसी जिम में या कितने भी एक्सरसाईज के बाद भी नहीं पा सकते। अखाड़े में बॉडी बिल्ड करना एक प्रोसेस है, जिसमें शरीर के एक एक पार्ट का डेवलपमेंट होता है। वो फिल्म के प्रमोशन के बाद जल्द ही किसी लोकल अखाड़े को भी जॉइन करने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











