जॉन डे जरुर देखें, लेकिन मजे के लिए नहीं- दर्शकों का रिव्यू

नसीरुद्दीन शाह और रणदीप हु्ड्डा की फिल्म जॉन डे को देखने के बाद कुछ लोगों को जहां फिल्म बिल्कुल ही पंसद नहीं आई वहीं कुछ लोग ऐसे थे जो कि फिल्म की तारीफ करते नहीं थके। जॉन डे में खासतौर पर नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग और रणदीप हुड्डा की एक्टिंग से लोग काफी प्रभावित हुए। लोगों का कहना है कि रणदीप ऐसी एक्टिंग भी कर सकते हैं ये तो वाकई हैरानी की बात है। दूसरी तरफ नसीरुद्दीन शाह को लेकर तो लोग तो पहले से पूरी आश्वस्त थे कि वो लोगों को अपनी एक्टिंग से प्रभावित कर ही लेगे। कुछ लोग तो सिर्फ नसीरुद्दीन शाह के नाम पर ही फिल्म देखने चले आए क्योंकि ये फिल्म नसीरुद्दीन शाह के किरदार जॉन डे पर ही आधारित है। रणदीप हुड्डा की एक्टिंग भी काफी प्रभावशाली रही लेकिन नसीरुद्दीन के सामने वो भी थोड़ा फीके पड़ गये।

नसीरुद्दीन शाह और रणदीप हुड्डा दोनो की एक्टिंग के अलावा जॉन डे फिल्म का स्क्रीन प्ले, निर्देशन भी लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म में कुछ गाने भी हैं जो कि कहानी के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं। जहां तक बात है फिल्म की एक्ट्रेस की तो नयी होने के बावजूद उन्होंने भी काफी अच्छी तरह से अपने किरदार में जान डाली है। कुल मिलाकर जॉन डे को लेकर लोगों के मिले जुले रिव्यूज मिल रहे हैं। दो अलग अलग तरह की राय के लोगो ने इस फिल्म को अलग अलग रिव्यूज दिये हैं। कुछ लोग जहां जॉन डे का कंपेरिसन ग्रेंड मस्ती फिल्म से कर रहे हैं वहीं कुछ लोग जॉन डे को एक अलग ही समय की फिल्म बता रहे हैं।

जॉन डे के लिए सबसे ज्यादा यही कमेंट आए हैं कि फिल्म का निगेटिव प्वाइंट ये है कि फिल्म की कहानी का अंत कुछ उलझा हुआ लगा। फिल्म की कहानी के अंत में जो दिखाया गया है वो कहीं से भी सीरियस या फिर सेंसिबल नहीं लगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X