जॉन-बिपाशा शादी का नहीं इरादा
सुनने में आया है कि बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक जॉन एब्राहम और बिपाशा बसु का शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। दोनों का मानना है कि अभी और कुछ साल वो अपने करियर को देना चाहते हैं।
बिपाशा और जॉन 2002 से एक दूसरे के साथ हैं। अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आने के बावजूद दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है। इतने लंबे और खुशगवार रिश्ते के बाद अब लोग अटकलें लगाने लगे थे कि ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। मगर अपने करियर को तवज्जो देते हुए दोनों ने शादी से इंकार कर दिया है।
जॉन और बिपाशा का कहना है कि इस वक्त वो दोनों अपने करियर में बहुत व्यस्त हैं और फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। बिपाशा का ये भी कहना है कि दोनों के माता-पिता चाहते हैं उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए। मगर बिपाशा का कहना है कि सही वक्त आने पर वो शादी कर लेंगे। जॉन और बिपाशा का करियर काफी अच्छा चल रहा है। बिपाशा ने खुलासा किया कि वो अपना एक और फिटनेस वीडियो और कपड़ों की ब्रांड जल्द लेकर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications