सत्यमेव जयते 2- रॉ हुई फ्लॉप तो जॉन अब्राहम का बड़ा धमाका- इस साल हो सकती है रिलीज
सुपरस्टार जॉन अब्राहम इस समय फिल्मों को लेकर काफी सावधानी बरत रहें हैं लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिल रही है। उनकी एक्शन फिल्म सत्यमेव जयते काफी बड़ी हिट हुई थी और इसको लेकर और खबर आ रही है कि इसका सीक्वल बनने जा रहा है। बता दें कि जॉन अब्राहम इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर तो यहां तक है कि फिल्म अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी।
जॉन अब्राहम इन दिनों मिलाप जावेरी अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं लेकिन वे धीरे-धीरे सीक्वल की स्क्रिप्ट को लेकर भी काम कर रहे हैं। सत्यमेव जयते-2 का स्क्रीनप्ले लगभग तैयार हो चुका है।

फिल्म मरजावां के रिलीज के बाद मिलाप इसके प्री प्रोडक्शन पर काम करेंगे। हाल ही में उन्होने फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज की थी लेकिन फिल्म क असफलता ही हांथ लगी थी।
जॉन अब्राहम को रॉ से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब देखना ये है कि फिल्म सत्यमेव जयते के इस सीक्वल से उनकी एक और हिट खाते मे जुड़ती है कि नहीं। देखिए कुछ सुपरहिट सीक्वल्स की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











