जॉन ने किया फोन पर अभिनय
जॉन अब्राहम के लिए फिल्म '1:800 लव' में काम करना काफी मुश्किल रहा है। फिल्म में उनका पूरा रोल फोन पर बातचीत करने पर निर्भर है। इसलिए जॉन को अभिनय करना काफी मुश्किल रहा।
फिल्म का निर्देशन अब्बास टायरवाला कर रहें है। उनकी आगामी फिल्म '1:800 लव' अभिनेता जॉन अब्राहम के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।
इस फिल्म में जॉन के साथ अभिनेत्री व टायरवाला की पत्नी पाखी भी अहम भूमिका में हैं। टायरवाला ने से कहा, "फिल्म में कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें जॉन और पाखी के संबंधों का पूरा ताना-बाना टेलीफोन पर बातचीत के जरिए ही बुना जाता है। ऐसी स्थिति में अभिनय करना कठिन है।"
टायरवाला ने पाखी के बारे में कहा, "वह एक अभिनेत्री हैं लेकिन मेरी पत्नी भी हैं। पाखी ने पूरी तरह से वही किया, जिसकी हमें उम्मीद थी।"
800 लव 800 love abbas tyrewala अब्बास टायरवाला जॉन अब्राहम पाखी टायरवाला john abraham pakhi tyrewala


Click it and Unblock the Notifications