रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की शादी पर जॉन अब्राहम ने कहा कुछ ऐसा- हैरान रह जाएंगे!

बॉलीवुड में फिलहाल सबसे बड़ी खबर है दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की शादी। दोनों 14 नवंबर को इटली में विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस के साथ साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रही है। ऐसे में एक इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम से रणवीर- दीपिका की शादी को लेकर पूछा गया कि वो क्या बधाई देना चाहेंगे? लेकिन जॉन के जवाब ने सबको हैरान कर दिया।

धर्म, आस्था और राजनीति से सजी है सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी'

पहले जॉन ने इस सवाल को इग्नोर करना चाहा। लेकिन फिर पूछने पर उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करूंगा। इस बारे में बात करना मेरे लिए समय की बर्बादी है। मैं सिर्फ ब्रैंड के बारे में बात करूंगा। आप इस सवाल के अवाला कुछ और पूछना चाहते हैं तो पूछ सकते हैं।

John Abrahm

गौरतलब है कि जॉन यहां चॉकलेट बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी 'हर्शीज इंडिया' का एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे। जॉन अब्राहम को इसका नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। जहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। लेकिन रणवीर- दीपिका की शादी पर बयान लोगों को हैरान कर गया। बता दें, दीपिका और जॉन एक साथ फिल्म 'रेस 2' में काम भी किया है।

बहरहाल, जॉन अब्राहम ने 2018 में परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, बाटला हाउस की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है, जो 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा जॉन ने सरफरोश सीक्वल, रोमियो अकबर वाल्टर (RAW) और साढे साती भी साइन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X