#Waiting: दबंग - डॉन - सिंघम, सरकार से पहले... इस सुपरहिट फिल्म का पार्ट 3
जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म फोर्स 2 की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके पास फोर्स की लिए एक धमाकेदार खबर है।
जॉन अब्राहम बॉलीवुड में एक और धमाकेदार इनिंग्स खेलने की तैयारी में हैं। जहां उनकी फिल्म फोर्स 2 के ट्रेलर और पोस्टर को हर जगह पसंद किया जा रहा है वहीं वो फिल्म का धुंआधार प्रमोशन करते दिख रहे हैं।
लेकिन जॉन अब्राहम के पास इससे भी ज़्यादा धमाकेदार खबर है। दरअसल, फोर्स 2 के बाद उनके पास फोर्स 3 की स्क्रिप्ट तैयार है और फिल्म पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

यानि कि दबंग 3, डॉन 3, सिंघम 3 की प्लानिंग कब से चल रही है लेकिन जॉन अब्राहम फोर्स 3 के प्लान के साथ पूरी तरह तैयार हैं। उनका मानना है कि फोर्स में मेरा किरदार कहां जाता है, ये फिल्म के बीच में ही पता चल जाता है।
[[#FinalCast: दीवाली 2017 का धमाका शानदार होगा....कोई शक?] ]
इसलिए जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फोर्स 2 की रिलीज़ के साथ ही फोर्स 3 की तैयारी शुरू की जाएगी यानि कि बिना किसी देरी के फिल्म के अगले इंस्टॉलमेंट पर काम शुरू हो जाएगा।
[मेरी फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म होगी...बाहुबली से भी बड़ी - अजय देवगन]
फिल्म को जॉन अब्राहम सक्सेसफुल फ्रेंचाइज़ी बनाना चाहते हैं। ऐसे में देखना ही कि फिल्म का तीसरा पार्ट, हिट सीरीज़ फिल्मों की श्रेणी में डाल पाता है या नहीं। जानिए, बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइज़ी फिल्में -
हाउसफुल
हाउसफुल सीरीज़ भले ही दिमाग वाले फैन्स को ना पसंद आई हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई की है और अपनी टार्गेट ऑडियंस को काफी पसंद आई थी।
धूम
बॉलीवुड की सबसे हिट सीरीज़ रही है धूम। फिल्म के तीनों ही पार्ट कमाई के मामले में सुपरहिट थे। वहीं अब चौथे में सलमान खान के आने के बाद जाने क्या होगा।
गोलमाल
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज़ भी कॉमेडी फ्लेवर की बेहतरीन फिल्में हैं। अब फिल्म के चौथे पार्ट की तैयारी चल रही है।
कृष
कोई मिल गया से कृष तक ऋतिक रोशन की ये सीरीज़ बॉलीवुड की बेस्ट सुपरहीरो सीरीज़ है और शायद यही वजह है कि ऋतिक रोशन बच्चों के भी फेवरिट हैं।
रेस सीरीज़
रेस की दोनों फिल्में सुपरहिट थी और अब तीसरे पार्ट के लिए सलमान खान के विलेन बनने की चर्चा ज़ोरों पर है।
हेट स्टोरी
हेट स्टोरी 3 और 2 की धमाकेदार सफलता से ये तो तय है कि लोग इस तरह की फिल्में भी पसंद करते हैं। हालांकि इन फिल्मों की बोल्डनेस की कोई लिमिट नहीं थी।
डॉन
शाहरूख खान स्टारर डॉन का तीसरा पार्ट बनने वाला है और बाकी दोनों पार्ट को फैन्स ने बहुत पसंद किया है। पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी।
वेलकम
फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को काफी पसंद आए। दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था फिर भी फिल्म ने लगभग 99 करोड़ की कमाई की।
दबंग
फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं और अब तीसरे की तैयारी चल रही है। देखना है कि इस बार चुलबुल पांडे क्या एडवेंचर करते हैं।
राज़
इमरान हाशमी के ये सीरीज़ कैसी भी हो, लेकिन इमरान हाशमी फैन्स इसे देखते ज़रूर हैं। राज़ रीबूट के कलेक्शन ने तो साबित कर दिया कि बॉलीवुड में इमरान हाशमी के बहुत ही ज़्यादा वफादार फैन्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications





















