जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'परमाणु' की तीसरी बार बदली गई रिलीज डेट
जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म परमाणु एक बार फिर से पोस्टपोन कर दी गई है। बता दें कि ये तीसरी बार होगा जब ये फिल्म पोस्टपोन हुई है। इसके पहले फिल्म में जनवरी के अंत में रिलीज होनी थी पर पद्मावत की रिलीज के कारण कई फिल्मों ने अपनी रिलीज आगे बढ़ा दी है।
ऐसी खबरें आ रही है कि जॉन की ये फिल्म अब 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसकी मुश्किलें तब भी खत्म नहीं होगी क्योंकि अगर फरवरी में ये फिल्म रिलीज की जाती है तो इस फिल्म के सामने रानी मुखर्जी की हिचकी और सोनाक्षी सिन्हा की बूम बूम न्यूयार्क होगी।

ये भी महाक्लैश होगा जो कि तीनो फिल्मों की कमाई में जरूर असर डालेगा। ये मुश्किल अभी यहीं खत्म नहीं हो रही है क्योंकि इसके तुरंत बाद अनुष्का शर्मा की परी रिलीज हो रही है।
जीं हां परी की रिलीज डेट 2 मार्च फाइनल हो चुकी है। रिपोर्टस की माने तो जॉन को 8 दिसम्बर को ही फिल्म को रिलीज करना था और ना करने से वो दुखी थे क्योंकि उनको पता थी कि इससे अच्छी डेट और कोई नहीं होती।
परमाणु फिल्म की कहानी पोखरण से ली गई है। अभी इसकी ऑफिसियली रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications