..................... john abraham worried about his driver niece kidnapped from gurgaon - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम के ड्राइवर की भांजी का अपहरण, चिंता में दो रात से नहीं सोए अभिनेता

By Salman

जॉन अब्राहम इस समय फिल्म सत्यमेव जयते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे उनकी रातों की नींद उड़ गई है। बता दें कि उनके ड्राइवर की भांजी गुरुग्राम से किडनैप हो गई है। जी हां जॉन अब्राहम के ड्राइवर का नाम सुरेंद्र है और उनकी भांजी 12 साल की नेहा का अपहरण हो गया है। पता चला है कि नेहा स्कूल के लिए घर से करीब 9 बजे निकली थी और उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं है।

इस बात को लेकर जॉन अब्राहम भी काफी ज्यादा परेशान चल रहे है। जॉन अब्राहम बताते है कि इस बात को सोचकर मुझे रात में नींद नहीं आ रही है और मैं बीती रात सो नहीं पाया था।

john abraham, satyamev jayate, जॉन अब्राहम, सत्यमेव जयते

इसके अलावा जॉन बताते है कि इस मामले में वो ड्राइवर की हर संभव मदद कर रहे है और इस चीज में जॉन ने मीडिया से गुहार की है वो उनकी मदद करें।

बता दें कि नेहा के पिता का नाम शशिकांत है जो कि लगातार बच्ची की खोज कर रहे रहे लेकिन कोई भी सफलता अभी तक हांथ नहीं लगी है।

इस मामले को लेकर परिजनों के द्वारा गुड़गांव के पुलिस स्टेशन इस्लामपुर सदर में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

सत्यमेव जयते के प्रमोशन के दौरान इस बात को जॉन ने सबके सामने शेयर कर दिया और कहा कि इस बात को लेकर वो काफी ज्यादा परेशान है और उनका दिमाग डिस्टर्ब हो गया है।

गौरतलब हो कि जॉन के ड्राइवर काफी समय से जॉन के साथ है औऱ ऐसे मुश्किल समय में जॉन का उनके साथ खड़े रहना उनकी काफी ज्यादा मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X