रेवती रॉय की बायोपिक में जॉन अब्राहम की एंट्री- बोले 'फिल्म के लिए एक्साइटेड हूं'
अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय कई फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो आपको चौंका सकती है। दरअसल अब ज़न अब्राहम का नाम एक बायोपिक से जुड़ रहा है। जी हां इस फिल्म में जॉन अब्राहम अभिनय करते हुए नही बल्कि फिल्म के प्रोड्यसर के तौर पर सामने आएंगे। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी सामाजिक उद्यमी रेवती रॉय की.. जिनकी जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है।
जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपीन 'जे.ए. एंटरटेनमेंट', रॉबी ग्रेवाल के 'रेड आइस फिल्म्स' और अनिल बोहरा के 'व्याका एंटरटेनमेंट' के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा।

जॉन अब्राहम इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और उन्होने कहा है कि.. रेवती की कहानी काफी जिंदादिल है और काफी रोमांच से भरपूर है। मुझे खुशी है कि मै उनकी जिंदगी पर फिल्म बना रहा हूं।
उन्होने ये भी कहा कि वो काफी एक्साइटेड हैं। बात करें जॉन अब्राहम की फिल्मों की तो वो इस समय फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिल्म सत्यमेव जयते ने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया था।
इसके अगले पार्ट की बात की जाए तो फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी और इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आने वाली है। जॉन अब्राहम इसके अलावा फिल्म मुंबई सागा को लेकर चर्चा में हैं जो कि एक गैंगस्टर ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications