अटैक फिल्म में जॉन अब्राहम निभाएंगे ट्रिपल रोल? सामने आई धमाकेदार जानकारी!
जॉन अब्राहम इस समय एक के बाद एक कई शानदार फिल्मों में बिजी हैं और इस समय फिल्म अटैक को लेकर काफी चर्चा में हैं। जॉन अब्राहम की इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है वो सुनकर उनके फैंस और भी ज्यादा खुश होने वाले हैं। पता चला है कि इस फिल्म जॉन अब्राहम का ट्रिपल रोल देखने को मिलने वाला है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन इस बात की तरफ जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू के दौरान इशारा जरूर किया था। अटैक का पोस्टर सामने आ चुका है और काफी धमाकेदार लग रहा है। जॉन अब्राहम के ऑपोजिट इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज नजर आने वाली हैं।

परमाणु, सत्यमेव जयते, रॉ और बाटला हाउस के बाद जॉन की ये फिल्म भी देशभक्ति के फ्लेवर में लिपटी होगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2019 से शुरु हो जाएगी। जबकि 2020 में फिल्म रिलीज होगी।
काफी समय से जॉन अब्राहम ऐसी फिल्में कर रहे हैं। उन्हें इस अंदाज में पसंद भी कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि जॉन बैक टू बैक इसी जोनर की फिल्में साइन करते जा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के लिए आपको काफी इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications