सत्यमेव जयते की सफलता पर पहली बार बोले जॉन अब्राहम, नहीं देंगे सक्सेस पार्टी, जानें क्यों

हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 20.52 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं, शुक्रवार को यानि की तीसरे दिन सत्यमेव जयते ने 9.18 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म की कुल कमाई 37.62 करोड़ हो चुकी है।

[प्रियंका की रोका सेरेमनी, न शाहरुख आएंगे न सलमान, वजह जानकर चौंक जाएंगे]

वहीं ये कमाई किसी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म के लिए वाकई ऐतिहासिक है। अब इतनी बड़ी सफलता के लिए पार्टी तो बनती है लेकिन इस फिल्म की सफलता के लिए जॉन कोई पार्टी नहीं करने वाले हैं जिसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। हाल ही में अपनी फिल्म की सफलता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं वाकई ऑडिएंस का बहुत आभारी हूं.. इंडस्ट्री में मुझसे हर कोई पूछ रहा है कि सक्सेस पार्टी कब होगी। लेकिन मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।

john-abraham-will-not-celebrate-satyameva-jayate-success-here-is-why

जॉन का कहना है कि केरल में हालात बहुत खराब हैं, मेरा परिवार भी वहां है.. लाखों लोग परेशान हैं। ऐसे में मैं फिल्म की सक्सेस पार्टी नहीं सकता हूं। उन्होंने बताया कि इन दिनों मैं गुलमर्ग में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। बता दें कि टी-सीरीज और एमी एंटरटेमेंट द्वारा प्रोड्यूस सत्यमेव जयते को मिलाप झावेरी ने डायरेक्ट किया है। बहरहाल, आगे जानें जॉन अब्राहम की ये फिल्म अब तक बना चुकी है कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X