हंसने-रोने के बाद जॉन को फिर चढ़ा एक्शन का भूत
फिल्म धूम से एक्शन में धूम मचाने वाले हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले कुछ समय से संजिदा और कॉमेडी रोल में दिखायी पड़ रहे थे।लेकिन एक बार फिर से उनके दिल में एक्शन फिल्म करने की हसरत जागी है।
हालांकि उन्होंने फिल्म फोर्स में अपनी ताकत दिखायी थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली ।इसलिए उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एड वाडला को साइन किया है जो कि एक एक्शनफिल्म हैं।
फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं इसलिए इसमें तुषार कपूर भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म जबरदस्त चर्चा में हैं। कारण जॉन अब्राहम नहीं बल्कि इस फिल्म में सन्नी लियोंन और प्रियंका चोपड़ा का आयटम नंबर का होना है।
दोनों ही तारिकाओं को लोग नमक और नमकीन के नाम से नवाजते हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां किसी भी फिल्म में पहली बार आयटम नंबर कर रही हैं। जिसके लिेए दोनों को करोड़ो रूपये दिये गये हैं।देखते हैं कि जॉन का एक्शन और सन्नी-प्रियंका का आयटम नंबर शूटआउट... के लिए बॉक्सऑफिस पर क्या धमाल करता है? फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। देखना दिलचस्प होगा कि जॉन अब्राहम क्या फिर से ढिशूम-ढिशूम करके धूम वाला जादू दोहरा पाते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












