जॉन अब्राहम की लव लाइफ, पत्नी ने शेयर की शादी की तस्वीर- वायरल
जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों और दमदार पर्सनैलिटी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जितना वह प्रोफेशनल लाइफ में परफेक्ट हैं ठीक वैसा ही पर्सनल लाइफ में भी। जॉन अब्राहम की वाइफ बैंकर हैं, दोनों की जोड़ी एकदम बिंदास है। जॉन अब्राहिम की पत्नी ने अनदेखी शादी की फोटो शेयर की है। जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल वैसे तो कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस बार वह छा गई हैं। उनकी इस तस्वीर को हजारों लोगों ने पसंद किया और कमेंट्स के जरिए कपल की तारीफ भी की।
प्रिया फिल्मी दुनिया से एकदम दूर रहती हैं। वह कैमरे के सामने भी कम ही आती हैं। जॉन खुद बताते हैं कि प्रिया को लाइमलाइट में रहना नहीं पसदं। इस बीच जब प्रिया ने पति संग फोटो शेयर की तो सभी को चौंका दिया। जैसे ही सोशल मीडिया ये तस्वीर सामने आई वैसे ही दोनों की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











