बिना शादी हुए ही प्रेगनेंट हो गई थीं जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रूंचाल

सूत्रों की मानें तो अब जॉन अब्राहम और प्रिया रूंचाल मानते हैं कि जल्द से जल्द उनके घर अब नया मेहमान आए। प्रिया रूचाल और जॉन अब्राहम ने 2011 में ही शादी कर ली थी लेकिन तब उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया था। जब प्रिया प्रेगनेंट हो गई तब उसने जॉन पर दबाव डाला कि वह दुनिया को बताएं कि उनकी शादी हो चुकी है।
इसके बाद जॉन अब्राहम ने अपने टि्वटर पेज पर पोस्ट किया था कि वह शादीशुदा हैं। जॉन और प्रिया की मुलाकात 2010 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इससे पहले जॉन बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे। दोनों के बीच करीब आठ साल तक अफेयर चला। बॉलीवुड में शायद ही किसी जोड़ी का इतना लंबा अफेयर चला हो। 2011 में जॉन और बिपाशा का ब्रेक अप हो गया। इसके बाद जॉन अब्राहम गर्लफ्रेंड प्रिया के साथ सार्वजनिक स्थलों पर दिखाई देने लगे।
john abraham wife marriage pregnant priya runchal bollywood जॉन अब्राहम पत्नी शादी गर्भवती प्रिया रूंचाल बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications
