Pathaan के लिए जॉन अब्राहम हमारी पहली और एकमात्र पसंद थे, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिवील

पठान के टीजर में जहां एक ओर फैंस को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने आकर्षित किया, वहीं विलेन बने जॉन अब्राहम ने भी अपने स्वैग से काफी तारीफें बटोरी हैं। जॉन ने पठान के टीज़र में हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेता को बेहद कूल अवतार में पेश किया गया है, एक ऐसा क्रूर विलेन जो पैसे लेकर अपने दुश्मन को पूरी तरह खत्म करना चाहता है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि सिर्फ जॉन ही इस किरदार के साथ न्याय कर सकते थे और वह रोमांचित थे कि उन्होंने पठान के लिए हां कहा।
सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए, हमें एक खतरनाक विलेन की जरूरत थी जो लार्जर दैन लाइफ जैसा ही हो। हम किसी ऐसे को चाहते थे जो निर्दयी के साथ ही शालीन हो और स्क्रीन पर जिसकी मौजूदगी आग लगा दे! इसलिए पठान में विलेन का किरदार जॉन अब्राहम को ध्यान में रखकर लिखा गया था।"
सिद्धार्थ आगे कहते हैं, "वह हमारी पहली और एकमात्र पसंद थे, और हम इस बात को लेकर श्योर थे कि हमें एक ऐसा विलेन चाहिए जिसको हमेशा याद किया जाए। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि एड्रेनालाईन-पंपिंग विलेन के रूप में और शाहरुख खान के प्रतिद्वंदी के रूप में जॉन को लोगों से गजब का रिस्पान्स मिला है। यह हर मायने में यह एक एपिक होगा। जॉन पर्दे पर पठान के एकदम अपोजिट हैं और हमने उनकी राइवलरी को बेहद शानदार बना दिया है। यह एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है।"
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की विजुअली भव्य एक्शन फिल्म, पठान, आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।
सिद्धार्थ कहते हैं, "हमारे लिए, पठान सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है क्योंकि हम भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े ऑन-स्क्रीन आइकन के साथ शानदार एक्शन स्पेक्टेकल बनाना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
