जॉन अब्राहम दो तरह की पहचान के साथ जी रहे हैं!
जॉन अब्राहम जो कि बॉलीवुड में आज भी अपनी फिट बॉडी और चार्म के चलते लड़कियों के फेवरेट हैं का कहना है कि वो इंडस्ट्री में अपनी दो अलग तरह की पहचान बनाना चाहते हैं। जॉन अब्राहम ने बताया कि बतौर एक्टर वो अलग तरह की फिल्में करते हैं और उन फिल्मों में अपने किरदारों से अपनी एक पहचान बनाते हैं। लेकिन बतौर निर्माता वो अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अपनी बतौर एक्टर जो फिल्में करते हैं उस पहचान को अपनी बतौर निर्माता बनाई जाने वाली फिल्मों के लिए यूज करते हैं। साथ ही जॉन ने बताया कि वो बतौर ऐक्टर और बतौर निर्माता दोनों तरह से फिल्मों को इंज्वॉय करते हैं।
जॉन अब्राहम ने शुजीत सरकार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मद्रास कैफे का भी निर्माण किया है और ये फिल्म जॉन अब्राहम की बतौर निर्माता दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म जॉनने आयुष्मान खुराना के साथ विकी डोनर बनाई थी जो कि कई सारे अवॉर्ड भी जीत चुकी है। लेकिन जॉन का कहना है कि बतौर निर्माता उन्हें खुद अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए सिटी टूर करना पड़ा था क्योंकि लोग आयुष्मान को नहीं जानते थे और कोई भी उनकी फिल्म देखने शायद नहीं जाता। इसलिए जॉन ने अपनी बतौर एक्टर मिली फैन फोलोइंग को यूज करने के लिए खुद विकी डोनर का प्रमोशन किया।
जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपनी फिल्म मद्रास कैफे के प्रमोशन के दौरान मीडिया से और भी कई सारी बातें शेयर कीं। जॉन अब्राहम न मद्रास कैफे से जुडे़ अपने कई एक्सपीरियंस भी शेयर किये और साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी कई बाते बताईं।


Click it and Unblock the Notifications











