जांबाज विंग कमांडर 'अभिनंदन' की भूमिका निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम- बोले ये हैं रियल हीरो
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ(रोमियो, अकबर, वाल्टर) के ट्रेलर ने धमाका कर दिया है। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस इसको पहले से ही सुपरहिट बता रहे हैं। इस जॉन अब्राहम को लेकर और खबर आ रही है कि वो एक और फिल्म करना चाहते हैं जिसमें वो विंग कमांडर अभिनंदन का किरदार निभाना चाहते हैं। जॉन अब्राहम ने कहा कि वो रियल हीरो हैं और मुझे अगर फिल्म ऑफर हुई तो वो इस किरदार को निभाएंगे।
Recommended Video

गौरतलब है कि हाल ही में पुलवामा हमले के बाद इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे। इसके बाद पाकिस्तानी जेट इंडिया की शरहद में घुसे थे जिसका पीछा करते हुए अभिनंदन पाकिस्तान की सीमा क्रॉस कर गए और उनका जेट क्रैश हो गया।

इसके बाद वो पाकिस्तान की कस्टडी में आ गए लेकिन जल्द ही उनकी घर वापसी हो गई। बता दें कि अभिषेक कपूर इस सर्जिकल स्ट्राइक 2 में फिल्म बनाने जा रहें हैं..
इसमें संजय लीला भंसाली और टी-सीरीज प्रोड्यूसर होने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर खबरों के बीच जॉन अब्राहम ने इस इच्छा को जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications