जॉन अब्राहम को चाहिए दो जोड़ी कपड़े!

हाल ही में अपनी फिल्म 'आई मी और मैं' की रिलीज के बाद जॉन अब्राहम अपने पुराने एड गार्नियर मेन के अभियान में लगे हुए हैं। जॉन अब्राहम ने इस इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें दो जोडी़ कपड़ों से ज्यादा कपड़ों की जरुरत नहीं होती इसलिए वो अपने कपड़ों को दान करना चाहते हैं। जॉन अब्राहम ने कहा कि वो गरीबों और जरुरतमंद लोगों को अपने कपड़े दान करेंगे। जॉन अब्राहम की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म आई मी और मैं को कुछ खास सफलता नहीं मिली है हालांकि फिल्म में जॉन की एक्टिगं काफी पसंद की गयी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में थीं।

जॉन अब्राहम ने मंगलवार को गार्नियर मेन के अभियान 'पॉवरलाइट ए विलेज' के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अल्मारी में से ज्यादतर कपड़े दान करने वाला हूं, क्योंकि हमें सिर्फ दो जोड़ी जीन्स और चार टी-शर्ट की जरूरत होती है। दान करना बहुत अच्छी बात है। मैं चाहूंगा कि किसी दिन मैं जरूरतमंद लोगों को रुपये दान कर सकूं । हमें अक्सर फिल्म की शूटिंग के दौरान कपड़े मिलते हैं, जो बेकार हो जाते हैं इसलिए बेहतर है कि इन्हें दान किया जाए या नीलाम किया जाए, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।"

जॉन अब्राहम की जल्द ही शूटआउट एट वडाला फिल्म रिलीज होने वाली हैं। 'शूटआउट एट वडाला' में प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन का एक आइटम सॉंग भी होगा। जॉन अब्राहम आजकल शूटआउट एट वडाला के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वैसे जॉन के इन अच्छे विचारों को सुनकर वाकई हम शॉक्ड रह गये क्योंकि अभी तक तो एक्टर्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म में अपने द्वारा पहने गये कपड़े डोनेट करते सुना था लेकिन किसी एक्टर को लोगों की मदद के लिए कपडे़ डोनेट करने की बात सुनकर वाकई हैरानी हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X