अक्षय कुमार को खुली चुनौती - इस बार नेशनल अवार्ड हमें ही मिलना चाहिए
जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु, हाल ही में रिलीज़ हुई और फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। अब हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई और इस सक्सेस पार्टी में जॉन अब्राहम ने फिल्म को लेकर, अपने आगे के सपने बता दिए।
जॉन अब्राहम चाहते हैं कि परमाणु, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का हिस्सा बने। अब ज़ाहिर सी बात है, कि जबसे पिछले दो सालों से अक्षय कुमार की फिल्में, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हिस्सा बनने लगी हैं, सबके मन में ये इच्छा होना लाज़िमी है।



Click it and Unblock the Notifications











