एक लेडी फैन के लिए स्पर्म डोनेट करेंगे जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम फिल्म 'विक्की डोनर' से फिल्म निर्माण की पारी शुरूआत कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म में र्स्पम डोनेशन जैसे मामले को उठाया गया है। जॉन खुद भी इस बात का समर्थन करते हैं और कहते हैं ऐसे उन लोगों की जिंदगी अच्छी हो सकती है जिनके पास बच्चे नहीं है। देखें फिल्म विक्की डोनर का ट्रेलर
हाल की में जॉन के पास एक महिला का अजीब सा अनुरोध आया है। महिला ने जॉन को उनके शुक्राणु उन्हें दान करने के लिए कहा है, महिला मां नहीं बन पा रही हैं। वह चाहती है कि उसे जॉन के ही स्पर्म मिलें।
सूत्रों की माने तो यह महिला जॉन की फैन हैं और चाहती है वह चाहती हैं कि जॉन अपने शुक्राणु उन्हें दें। महिला का मानना है कि जॉन ने बहुत ही संवेदशील विषय को सबके सामने उठाया है और देश के युवाओं को इस ओर आगे आने कहा है। इस फिल्म में एंकर आयुष्मान खुराना पहली बार बड़े पर्दे पर लीड रोल में दिखाई देंगे।
वैसे जॉन ने इस फिल्म के जरिए एक बेहद संवेदनशील मुद्दा लोगों के सामने उठाया है। देखते हैं कि उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications