जॉन अब्राहम बना रहे हैं 'स्पर्म डोनर'
एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों में अलग तरह के रोल को लेकर हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म दोस्ताना में एक गे का रोल निभाया था। लेकिन इसबार वो बहुत ही संवेदनशील मसले पर अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूज कर रहे हैं।
जी हां वो स्पर्म डोनेशन जैसे सबजेक्ट पर अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूज कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है विक्की डोनर इसके हिरो आर जे रह चुके आयुष्मान खुराना हैं।
इस फिल्म में आयुष्मान एक क्रिकेटर रहते हैं जो पैसे कमाने की खातिर स्पर्म डोनर बन जाता हैं। इस फिल्म के हिरो का कहना है कि ऐसा नहीं है कि इस फिल्म का सबजेक्ट नया है, लेकिन एक बात तो जरूर है कि इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications