डू यो नो, आई एम आयटम प्रो़ड्यूसर: जॉन अब्राहम

John Abraham
बॉलीवुड के देसी ब्वायज में से एक अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने बारे में एक नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो फिल्मों के केवल आयटम ब्वाय ही नही हैं बल्कि उन्हें तो अब से आयटम प्रोड्यूसर कहना चाहिए। नहीं समझे आप कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं दरअसल वह इन दिनों एक फिल्म कर रहे हैं जिसके प्रोड्यूसर वो खुद हैं।

फिल्म का नाम है 'विकी डोनर'। फिल्म से पहली बार जॉन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। जाहिर है जब पैसा खुद लगा रहे हैं तो फिल्म का प्रचार भी जबरदस्त ढंग से ही करेंगे इसलिए जॉन ने एक वीडियो 'रम व्हिस्की' में काम किया है।

जिसे करते वक्त उन्होंने अपनी फिल्म की जबरदस्त तारीफ की। फिल्म और अपनी तारीफ करते हुए जॉन साहब कुछ ज्यादा ही बोल गये। अपने आप के लिए उन्होंने कहा कि मैं फिल्म में एक आयटम बॉय बना हुआ हूं लेकिन आप जब फिल्म देखेंगे तो निश्चित तौर पर आपको मेरा काम बेहद पसंद आयेगा।

इस फिल्म में मैं केवल आयटम बॉय नहीं बल्कि आयटम प्रोड्यूसर हूं। अपनी वाहवाही में तो जॉन ने बहुत कुछ कह दिया। खैर उनके दावों में कितना दम है यह तो फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद ही पता चल पायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X