#Poster: बॉलीवुड को इससे स्मार्ट सुपरस्टार जोड़ी नहीं मिली!
जॉन अब्राहम और वरूण धवन स्टारर ढिशूम का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और वाकई दोनों इस पोस्टर में इतने स्मार्ट लग रहे हैं कि बॉलीवुड को इससे ज़्यादा हैंडसम और स्मार्ट सुपरस्टार जोड़ी नहीं मिली होगी।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए वरूण धवन ने लिखा कि कबीर और जुनैद सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हुए ऐसे लगते हैं।
[#Mazedaar: गे अक्षय, गोटेदार घाघरा और ढिशूम की शूट]
ढिशूम कई कारणों से चर्चा में है और सबसे अजीब थी हाल ही में फिल्म की कहानी लीक होने की अफवाह। अगर अफवाहों की मानें तो फिल्म में जॉन और वरूण धवन भारतीय जासूस बने हैं जिन्हें अबू धाबी एक मिशन पर भेजा जाता है।
अफवाहों की मानें तो फिल्म में साकिब सलीम विराट कोहली का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में नरगिस फखरी और अक्षय कुमार भी कैमियो में दिखाई दे रहे हैं।
[तो अब सलमान - वरूण और जैकलीन एक साथ करेंगे धमाका!]
ब्रोमांस हमेशा से बॉलीवुड का हिट फॉर्मूला रहा है और इस पोस्टर को देख कर साफ लग रहा है कि वरूण और जॉन बॉलीवुड की अगली हिट जोड़ी होने वाले हैं।
जानिए उन जोड़ियों को जिन्हें साथ देखने में आ जाएगा मज़ा -


Click it and Unblock the Notifications











