FIRST LOOK: जॉन अब्राहम और वरूण धवन की सुपरटीम....और ढिशूम
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने जय वीरू बनने की कोशिश की लेकिन अब लगता है कि बॉलीवुड को जॉन अब्राहम और वरूण धवन में अपना जय वीरू मिल गया है। कम से कम ढिशूम का पहला लुक देखकर तो आपको यही लगेगा।
वरुण धवन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नानडीज और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म 'ढिशूम' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस तस्वीर में वरुण और जॉन एक साइड कार वाली मोटरसाइकिल में आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
ढिशूम के पहले पोस्टर के साथ वरुण ने ट्वीट किया मिलिए - कबीर और जुनैद से। तैयार रहें 29 जुलाई 2016 को ढिशूम के लिए। जैकलीन ने भी इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है।
वरूण के भाई रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों सितारे पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं जो कि दोस्त भी हैं। ढिशूम को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म 29 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।
जानिए 2016 की किन फिल्मों के फर्स्ट लुक का दर्शकों को अभी भी है बेसब्री से इंतज़ार -


Click it and Unblock the Notifications














