अब जॉन अब्राहम बने निर्माता

जॉन फिल्म 1-800- लव बना रहे हैं। ये फिल्म स्त्री पुरुष के संबंध पर आधारित है। इसे अब्बास टायरवाला की पत्नी पाखी ने लिखा है।
हालांकि पाखी हीरोइन बनने की धुन भी पाले बैठी है। फिलहाल जॉन ने उसे फिल्म के लेखन का काम तो सौंप ही दिया है। जॉन ने अनुराग कश्यप की 'नो स्मोकिंग' और शीघ्र प्रदर्शित होने वाली 'आशायें' में बिल्कुल हटकर भूमिका की है।
उन्हें अब गंभीर अभिनेता के तौर पर भी जाना जाने लगा है। वे चुनौतीपूर्ण भूमिकायें स्वीकार कर रहे हैं। जॉन की इस फिल्म का नाम अमेरिका में टोल फ्री नंबर का है। इसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल में बोस्टन में की जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications