खुद की नकल उतारेगें जॉन अब्राहम
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम एक ऐसी फिल्म करने जा रहें है जिसमें वे खुद की नकल उतारेंगे। नवोदित निर्देशक देवेन खोटे की फिल्म फिलुम सिटी में जॉन को खुद की भूमिका कर रहें है।
कितना मजेदार है खुद की नहल करना। जब इस बारे में जॉन से पूछा गया तो उनका कहना था, '' मैं जॉन अब्राहम की भूमिका निभा रहा हूं विश्वास कीजिए यह बहुत असान नही है। मैं लगातार खुद को देख रहा हूं। मैं जिस तरह अपनी निजी जिंदगी में रहता हूं उसी तरह से कपड़े पहन रहा हूं। सच कहूं तो लगातार खुद की नकल उतारना काफी कठिन काम है।''
अभी तक जॉन को दूसरे किरदारों में देखते हुए आए है अब उनके खुद के किरदार में देखना काफी रोमांचक होगा।


Click it and Unblock the Notifications