जॉन अब्राहम ने शर्ट उतारी, उसकी पूरी पीठ पर स्क्रैच थे, चित्रांगदा सिंह ने खोला बड़ा राज, ये था कारण

Chitrangada Singh on John Abraham: चित्रांगदा सिंह इस वक्त कई शानदार प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं और उन्होने हाल ही में जॉन अब्राहम को लेकर एक खुलासा किया जो कि हैरान करने वाला था। बता दें कि एक्ट्रेस इस दौरान सितारों को लेकर बातें कर रही थीं जो कि भीड़ में फंस जाते हैं।

हाल ही में कई लोगों के वीडियोज सामने आए हैं जो कि हैरान करने वाले थे। चित्रांगदा का कहना है कि ये मुद्दा बहुत गंभीर है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। निधि अग्रवाल और समंथा रुथ प्रभु के साथ जो कुछ भी हुआ वो किसी से छिपा नहीं है।

निधि अग्रवाल के साथ जो बदतमीजी हुई थी वो वीडियो पूरे देश ने देखा था। उन्होने कहा, ''उनमें से कुछ घटनाएं सचमुच बेकाबू हो सकती हैं क्योंकि आपको भीड़ को नियंत्रित करना आना चाहिए। मैं निधि के साथ उन वीडियो को देख रही थी, और यह देखना डरावना था।''

जॉन अब्राहम को लेकर कही ये बात

चित्रांगदा सिंह ने खुलासा करते हुए अपना खुद का अनुभव साझा किया था। उन्होने बताया कि वो भी इसका शिकार हो चुकी हैं। दिल्ली के एक कॉलेज में फिल्म 'आई, मी और मेन' के प्रमोशन के लिए वो पहुंची थीं और इस दौरान भीड़ काबू से बाहर हो गई थी। चित्रांगदा ने ये भी बताया कि इसी फिल्म के लिए वहां जॉन अब्राहम और मैं गए थे और हमें स्टेज पर जाकर वहां से निकलना था। चित्रांगदा ने आगे बताया, ''भीड़ बढ़ने लगी और अचानक मैंने देखा कि सब लोग जॉन को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। जॉन ने मेरी तरफ मुड़कर मुझे अपने साथ ले जाने का इशारा किया।''

चित्रांगदा ने आगे बताया कि हम जैसे कार में पहुंचे और जब जॉन अब्राहम ने अपनी कमीज उतारी तो उनकी पूरी पीठ पर स्क्रैच ही स्क्रैच थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक्सपीरिएंस काफी चौकाने वाला था और हम हैरान थे कि ये क्या हुआ। अभिनेता ने चित्रांगदा को बचाया वरना काफी बुरी हालत होने वाली थी। इस तरह की उग्र भीड़ के बीच में जाना काफी खतरनाक माना जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: john abraham chitrangada singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X