जॉन अब्राहम करेंगे 'लकड़बग्घा: द प्रोलॉग' लॉन्च,भारत की पहली एनिमल लवर रक्षक एक्शन फिल्म का कॉमिक बुक एडैप्टेश

Lakadbaggha The Prologue- ओम बुक्स इंटरनेशनल और फर्स्ट रे फिल्म्स ने घोषणा की है कि वे एक अनोखी ग्राफिक नॉवेल 'लकड़बग्घा: द प्रोलॉग' लॉन्च करने जा रहे हैं।
इस किताब को एक्टर-फिल्ममेकर अंशुमन झा ने लिखा है और अमेरिकी कॉमिक बुक आर्टिस्ट ब्रिटेन पेक ने इलस्ट्रेट किया है। इस खास मौके पर अभिनेता, पशु प्रेमी और PETA इंडिया के ऑनरेरी डायरेक्टर जॉन अब्राहम इस ग्राफिक नॉवेल को लॉन्च करेंगे।
यह कॉमिक बुक भारत की पहली पशु प्रेमी रक्षक एक्शन फिल्म 'लकड़बग्घा' से प्रेरित है और इसे 26 मई, सोमवार को मुंबई में एक खास कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर फिल्म की टीम, कलाकार और रिद्धि डोगरा जैसे खास मेहमान मौजूद रहेंगे।
यह ग्राफिक नॉवेल एक नए सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत है, जिसमें एक ऐसा हीरो है जो जानवरों और प्रकृति की रक्षा करता है। इसमें शानदार विजुअल आर्ट के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में अंशुमन झा ने कहा, "मैं इलाहाबाद में पला-बढ़ा और चाचा चौधरी, नागराज और टिंटिन जैसे कॉमिक्स पढ़ता था। मुझे बचपन से ही जानवरों और प्रकृति से बहुत लगाव रहा है। मैंने हमेशा एक ऐसे हीरो का सपना देखा था जो उन लोगों के लिए लड़े जो बोल नहीं सकते - सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि पन्नों पर भी। लकड़बग्घा - द प्रोलॉग उस सपने की शुरुआत है।
अब मैं चाहता हूं कि यह यूनिवर्स और बड़ा हो - जो धरती और जीवों की रक्षा के लिए लड़ता रहे। अगर आप जानवरों या प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं, तो अर्जुन बक्षी आपको छोड़ेगा नहीं - चाहे वह कॉमिक्स में हो, फिल्मों में हो या रियलिटी में। मुझे खुशी है कि मुझे ब्रिटेन पेक जैसा एक और पशु प्रेमी साथी मिला, जिसकी कला ने मेरे शब्दों को ज़िंदा कर दिया। इसी तरह ओम बुक्स के साथ यह साझेदारी किस्मत से बनी है।"
ब्रिटेन पेक ने कहा, "मुझे अंशुमन के साथ इस कॉमिक बुक पर काम करके बेहद खुशी हो रही है। अर्जुन बक्षी जैसा किरदार बनाना और उसकी कहानी को बच्चों के लिए कॉमिक्स के ज़रिए पेश करना मेरे लिए गर्व की बात है। जब मैं छोटा था, तो कॉमिक्स की दुकान ऐक्मे कॉमिक्स मेरा पसंदीदा ठिकाना था। वहां मैं ऐसे ही किरदारों और कहानियों की तलाश करता रहता था जिनसे मैं खुद को जोड़ सकूं। आज के बच्चों को अर्जुन बक्षी जैसा हीरो मिलना मेरे लिए खास है।"
'लकड़बग्घा: द प्रोलॉग को ओम बुक्स इंटरनेशनल ने प्रकाशित किया है, जो भारत के अग्रणी प्रकाशनों में से एक है और अपनी क्रिएटिव और विजुअली आकर्षक किताबों के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











