..................... जॉन अब्राहम की फिल्म में बिग बॉस कंटेस्टेंट बनेंगे विलेन | John Abraham To Fight Against This Former Bigg Boss Contestant in Satyameva Jayate 2 - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बाद, अब जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' में ये Bigg Boss कंटेस्टेंट बनेंगे विलेन

मिलाफ झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में होंगे। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक अहम किरदार के लिए पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट संतोष शुक्ला को लॉक किया गया है। संतोष शुक्ला फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

जॉन अब्राहम की हिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल फिल्म सत्यमेव जयते 2 इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होगी।

 Satyameva Jayate 2

संतोष शुक्ला की बात करें तो लोग इस नाम से परिचित हैं। बिग बॉस सीजन 6 के कंटेस्टेंट रहे संतोष शुक्ला सलमान खान और उनकी फैमिली के बेहद करीबी माने जाते हैं। बिग बॉस (2012-13) के बाद संतोष शुक्ला ने बॉलीवुड में कदम रखा था। वो सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और 'दबंग 3' में नजर आए थे। इससे पहले संतोष शुक्ला कुछ टीवी सीरियलों का भी हिस्सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X