मिशन मंगल की करोड़ों की कमाई के बाद, अक्षय- जॉन अब्राहम साथ करेंगे सुपरहिट की तैयारी !
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्म 'बाटला हाउस'- 'मिशन मंगल' एक साथ रिलीज हुई। दोनों फिल्में सफलता से आगे बढ़ रही हैं। लेकिन अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' जॅान की 'बाटला हाउस' से आगे निकल गई। तीन दिन में मिशन मंगल 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
इस बीच मिड डे से बातचीत के दौरान जॅान अब्राहम ने मिशन मंगल और अक्षय कुमार के साथ अपने खास रिश्ते का खुलासा किया है।
कुछ दिन पहले जब अक्षय कुमार मिशन मंगल और जॉन अब्राहम अपनी फिल्म बाटला हाउस का प्रमोशन कर रहे थे, तब दोनों की साथ की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी। दोनों की दोस्ती तस्वीर में साफ दिखाई दे रही थी। अब ऐसा ही एक किस्सा जॅान ने शेयर किया है।

जॉन ने मिड से बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने मिशन मंगल की सफलता के लिए अक्षय कुमार को मैसेज कर बधाई दी। इस पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे लिए भी बहुत खुश हूं।
ये वक्त है एक दूसरे के साथ काम करने का। जॅान के इस खुलासे के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फिर से किसी बड़ी फिल्म में एक साथ दिखाई दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











